![]() |
स्पेस में सबसे अधिक रहने वाली महिला बनीं क्रिस्टीना कोक.. |
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की महिला वैज्ञानिक क्रिस्टिना कोच ने लगातार एक ही फ्लाइट में 288 दिन अंतरिक्ष में बिताकर शनिवार को इतिहास रच दिया है। छह फरवरी 2020 को वे वापस पृथ्वी पर लौटी तो अंतरिक्ष में 328 दिन का समय बिता चुकी हैं। 14 मार्च 2019 को इन्होंने नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। इससे पहले सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री मार्क केली ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लगातार 438 दिन बिताया था।
चार बार कर चुकी हैं स्पेसवॉक
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहते हुए क्रिस्टिना कोच अंतरिक्ष में चार बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। 18 अक्टूबर को पहली बार कोच ने अपनी साथी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ स्पेसवॉक किया था। मालूम हो कि 15 महिला वैज्ञानिकों ने स्पेसवॉक किया है लेकिन हर बार उनके साथ पुरुष अंतरिक्ष यात्री थे। कोच और जेसिका ने बिना किसी पुरुष साथी के स्पेसवॉक किया था।

योगा और रनिंग का रखती हैं शौक
अंतरिक्ष यात्री होने के साथ क्रिस्टिना को योग करना, दौड़ना, पर्वतारोहण, नाव चलाने के साथ फोटोग्राफी करने और घूमने का शौक है।
0 comments:
Post a Comment
Please add comment